पंजाब में बीच सड़क गैस टैंकर से हुआ रिसाव: पुलिस और दमकल विभाग ने बंद किया रोड, क्या बोला ड्राइवर?
मोगा-अमृतसर-बरनाला रोड पर गांव दोसांझ के पास बुधवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब एचपी गैस से भरे एक टैंकर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और एहतियात के तौर पर सड़क को बंद कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, टैंकर बठिंडा स्थित एचपी गैस प्लांट से होशियारपुर के एचपी प्लांट की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव दोसांझ के पास चलते टैंकर से अचानक गैस लीक होने लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने स्थिति को संभालते हुए गैस रिसाव बंद करने का काम शुरू कर दिया।समय रहते कार्रवाई किए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और गैस लीकेज को बंद करने के प्रयास जारी हैं।
#CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #GasTankerLeak #MogaHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 23, 2026, 14:40 IST
पंजाब में बीच सड़क गैस टैंकर से हुआ रिसाव: पुलिस और दमकल विभाग ने बंद किया रोड, क्या बोला ड्राइवर? #CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #GasTankerLeak #MogaHindiNews #VaranasiLiveNews
