Una News: टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में गैस की किल्लत
टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में गैस की किल्लतओटीपी आने के बावजूद नहीं मिल रही गैसजान-पहचान वालों को आपूर्ति करने का आरोप संवाद न्यूज एजेंसीपंडोगा (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल और आसपास के गांवों में इन दिनों रसोई गैस को लेकर लोगों को खूब भागदौड़ करनी पड़ रही है। पिछले कई दिन से गैस सिलिंडर की कमी के कारण आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलिंडर न मिलने के कारण घरों में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। लोगों का आरोप है कि जब भी वे गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने जाते हैं तो उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि गैस खत्म हो चुकी है और अब सिलिंडर केवल उसी व्यक्ति को मिलेगा जिसके मोबाइल पर ओटीपी आया होगा। हालांकि, कई ऐसे लोग भी हैं जिनके मोबाइल पर ओटीपी आने के बावजूद उन्हें गैस एजेंसी से यह कहकर लौटा दिया जाता है कि गैस उपलब्ध नहीं है। स्थानीय लोगों अजय कुमार, सुखदेव, सखी, रमेश, रमन, सोहन लाल, अमित, काला समेत अन्य लोगों का यह भी आरोप है कि जिन व्यक्तियों की एजेंसी में जान-पहचान होती है या जो किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से बात करवा देते हैं, उन्हें गैस सिलिंडर मिल जाता है, जबकि आम लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है।लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन लगातार यह दावा कर रहा है कि गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। कई गैस एजेंसियों की ओर से गैस सिलिंडर की बुकिंग भी बंद कर दी गई है, जिससे जरूरतमंद लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए। लोगों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो उन्हें मजबूर होकर इस मुद्दे को लेकर प्रशासन के सामने अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ेगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा का कहना है गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। रही बात बुकिंग की तो हमने गैस एजेंसी वालों को बोला हुआ है कि आप अपने सिस्टम में बुकिंग करें। ग्राहक को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।
#GasShortageInTahliwalIndustrialArea #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 19:03 IST
Una News: टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में गैस की किल्लत #GasShortageInTahliwalIndustrialArea #VaranasiLiveNews
