Meerut News: गणित गान में गार्गी गर्ल्स स्कूल की टीम प्रथम

मेरठ। बिजली बंबा बाइपास स्थित विज्ञान घर में शुक्रवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की गणितज्ञ प्रोफेसर जय माला और प्रोफेशर संजीव कुमार ने किया। प्रतियोगिता में नाटक में आईआईएमटी पब्लिक स्कूल की टीम को नाटक प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार मिला। गणित गान में गार्गी गर्ल्स स्कूल की टीम को प्रथम रही। गणित भाषण में श्रुति को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा ने किया। इस अवसर पर नित्या शर्मा, दीपक शर्मा, विभा सिसोदिया, प्रेम,कुलदीप चौहान, नैना त्यागी, मानवी, गीता शर्मा आदि मौजूद रहे।

#GargiGirlsSchoolTeamFirstInMathematicsSong #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 30, 2026, 20:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: गणित गान में गार्गी गर्ल्स स्कूल की टीम प्रथम #GargiGirlsSchoolTeamFirstInMathematicsSong #VaranasiLiveNews