Gurugram News: सपनों के घर पर कचरे का साया
सी एंड प्लांट बनने से लोगों की चिंता बढ़ी, संवाद में प्रशासन से प्लांट नहीं बनाने की मांगसंवाद न्यूज एजेंसी न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-106 स्थित गोदरेज मेरिडियन सोसाइटी के निवासियों ने इलाके में बन रहे कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है। करीब 700 परिवारों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर सपनों का घर खरीदा था, लेकिन अब वायु और ध्वनि प्रदूषण ने भविष्य की चिंता बढ़ा दी है।निवासियों के अनुसार, यह प्लांट रिहायशी सोसाइटियों के बीच बनाया जा रहा है, जिससे 5,000 से अधिक लोगों का जीवन प्रभावित होगा। अमन नौटियाल और अभिषेक खेमका सहित अन्य निवासियों ने बताया कि इलाके की ग्रीन बेल्ट पहले ही कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुकी है। सोसाइटी में न तो स्ट्रीट लाइट है और न ही 24 मीटर की अधूरी सड़क का काम पूरा हुआ है। सार्वजनिक परिवहन के अभाव में लोग महंगे निजी वाहनों पर निर्भर हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्लांट की जगह पार्क या स्टेडियम बनाया जाए। परिणव चौधरी, मनीषा, मंजू शर्मा, राजन जैन और प्रीतीश ने संवाद में प्रशासन से मांग की है कि सीएंडडी प्लांट कोई भी सोसाइटी या निवासी जगह पर नहीं बनाना चाहिए।सता रहा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का डरसोसाइटी के अंदर एक नर्सरी स्कूल है, जिसकी सीमा प्रस्तावित सीएंडडी स्थल से लगती है। इससे आने वाले समय में बच्चों का स्वास्थ्य संबंधी समस्या का डर भी बना हुआ है। - परिणव चौधरी, निवासी हमने यहां शांति और प्रदूषण मुक्त जीवन जीने के लिए फ्लैट खरीदा है, लेकिन अभी यहां पर बुनियादी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। साथ ही ग्रीन बेल्ट पर कूड़े के ढेर प्रदूषण को बढ़ाने का काम कर रहा है । - अमन नौटियाल, निवासीसीएंडडीप्लांट के बारे जब बच्चों को पता चला, वह चिंतित हो गए। इस इलाके में पहले से ही प्रदूषण और सार्वजनिक परिवहन की समस्या है। अगर यहां प्लांट बनता है तो जाम और प्रदूषण की समस्या बढ़ जाएगी। - अभिषेक खेमका, निवासी सड़क पर स्ट्रीट लाइट की कमी है। इससे रात को सड़क पर आवाजाही करने में परेशानी होती है। - मनीषा लाकड़ा, निवासी घर लेने से पहले 24 मीटर सड़क की दिखाया गया था, लेकिन जमीनी हालात में ऐसा नहीं है। साथ ही सोसाइटी के पीछे कचरा घर बना रहें है। - मंजू शर्मा, निवासी
#GarbageShadowsTheDreamHome #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 18:06 IST
Gurugram News: सपनों के घर पर कचरे का साया #GarbageShadowsTheDreamHome #VaranasiLiveNews
