गंज शहीदा मस्जिद: पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने किया एक्स पोस्ट, कार्रवाई तुरंत रोकने को कहा; की ये अपील

Varanasi News: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत में ऐतिहासिक मुस्लिम धार्मिक स्थलों को लेकर चिंता जताते हुए वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद का भी उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि भारत में कई ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को गिराने या उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। जरदारी ने भारत से ऐसी कार्रवाइयों को तत्काल रोकने और अल्पसंख्यकों के अधिकारों तथा साझा सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि इस तरह के कदम सामाजिक सौहार्द और स्थिरता के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। उधर वाराणसी के आदमपुर क्षेत्र स्थित गंज शहीदा मस्जिद पर रेलवे प्रशासन की ओर से चस्पा की गई नोटिस को शनिवार को एक सप्ताह पूरा हो गया। रेलवे ने मस्जिद को अपनी भूमि पर निर्मित बताते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई के बाद मस्जिद प्रबंधन समिति और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

#CityStates #Varanasi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 19:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Varanasi



गंज शहीदा मस्जिद: पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने किया एक्स पोस्ट, कार्रवाई तुरंत रोकने को कहा; की ये अपील #CityStates #Varanasi #VaranasiLiveNews