गंगा की गोद में सफर: काशी से कोलकाता तक 20 दिन की यात्रा पर निकलेगा गंगा विलास, बिहार के घाटों से गुजरेगा
काशी की गंगा में विदेशी पर्यटकों को सैर कराने के बाद लग्जरी रिवर क्रूज गंगा विलास शनिवार को कोलकाता के लिए रवाना होगा। क्रूज संचालक अंतरा की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वाराणसी से कोलकाता तक का सफर 19 रात और 20 दिनों का होगा। क्रूज 18 नवंबर को कोलकाता पहुंचेगा। इस दौरान पर्यटक गंगा किनारे बसे ऐतिहासिक शहरों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे। क्रूज संचालक राज सिंह ने बताया कि गंगा विलास 27 अक्तूबर को विदेशी पर्यटकों के साथ रामनगर स्थित मल्टीमॉडल टर्मिनल पहुंचा था। काशी प्रवास के दौरान पर्यटकों को गंगा आरती के दर्शन कराने के साथ धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण कराया गया। अब शनिवार को शाम करीब चार बजे रामनगर बंदरगाह से क्रूज कोलकाता के लिए रवाना होगा। इस यात्रा में छह भारतीय और स्विट्जरलैंड के 10 पर्यटक सवार होंगे। यहां से क्रूज गाजीपुर, बक्सर और पटना समेत बिहार के विभिन्न पड़ावों से होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा।
#CityStates #Varanasi #GangaVilasCruise #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 20:53 IST
गंगा की गोद में सफर: काशी से कोलकाता तक 20 दिन की यात्रा पर निकलेगा गंगा विलास, बिहार के घाटों से गुजरेगा #CityStates #Varanasi #GangaVilasCruise #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews
