Ganga Aarti: ललिता और नमो घाट पर एक साथ शाम 6:30 बजे गंगा आरती, आने-जाने के चार बड़े रास्ते

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से ललिता घाट और नमो घाट पर गंगा आरती रोज शाम 6:30 बजे शुरू होकर सवा 7 बजे तक चलेगी। सात अर्चक और महादेव भक्त अपने नियमित समय पर ललिता घाट और गंगा द्वार की सीढ़ियों पर उपस्थित होकर आरती शुरू करेंगे। मंदिर की ओर से नमो घाट पर होने वाली गंगा आरती का स्थान बदलकर फेज-2 में कर दिया गया है। वहीं, गंगा आरती में आने और जाने के लिए कुल चार प्रमुख रास्ते निर्धारित किए गए हैं। दर्शनार्थी नीलकंठ द्वार, सतुआ बाबा आश्रम द्वार, विशालाक्षी मंदिर और दशाश्वमेध घाट से वापसी करेंगे। नमो घाट पर गंगा आरती का स्थान बृहस्पतिवार से ही बदल दिया गया है। विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि फेज-2 का इलाका पहले काफी सूना हो रहा था और फेज-1 पर भीड़ अधिक हो रही थी। अब फेज-2 में भी भीड़ बढ़ेगी। साथ ही यह क्षेत्र काफी खुला है, जहां बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और अच्छी चौड़ाई है। इससे यहां भी लोगों की चहल-पहल बढ़ेगी। इसे भी पढ़ें;हत्याकांड की तस्वीरें: सिरसीने में लगीं 4 गोलियां, सुबह से रात तक हंगामा; पिता बोले- हत्यारे का एनकाउंटर हो विश्वनाथ मंदिर की गंगा आरती देखने आने वाले भक्त मणिकर्णिका घाट की ओर से सीधे ललिता घाट तक नहीं जा सकेंगे। निर्माण कार्य के चलते मणिकर्णिका घाट की सीढ़ियों से लेकर तारकेश्वर मंदिर तक का रास्ता बंद कर दिया गया है। इसी प्रकार कई अन्य रास्तों को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, जिसे मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है।

#CityStates #Varanasi #GangaAarti #LalitaGhat #NamoGhat #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 11:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ganga Aarti: ललिता और नमो घाट पर एक साथ शाम 6:30 बजे गंगा आरती, आने-जाने के चार बड़े रास्ते #CityStates #Varanasi #GangaAarti #LalitaGhat #NamoGhat #VaranasiLiveNews