भरोसे का कत्ल: दिव्यांगों के नाम पर चंदा मांगकर रेकी, सुनसान जगह ले जाकर लूटपाट, बुजुर्गों को बनाते थे निशाना

अंधे (दिव्यांग) लोगों की मदद के नाम पर चंदा मांगकर बुजुर्ग और आभूषण पहने महिलाओं की रेकी करना और फिर उन्हें बातचीत में उलझाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर लूट लेना। चंदौसी पुलिस ने ऐसे ही अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के दो जोड़ी कुंडल और पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसी तरीके से टप्पेबाजी और लूट की वारदातें करता था। गिरोह में शामिल महिलाएं पहले बातचीत कर महिलाओं को विश्वास में लेती थीं और इसके बाद पुरुष सदस्य वारदात को अंजाम देते थे।

#CityStates #Sambhal #CrimeNews #UpPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 21:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भरोसे का कत्ल: दिव्यांगों के नाम पर चंदा मांगकर रेकी, सुनसान जगह ले जाकर लूटपाट, बुजुर्गों को बनाते थे निशाना #CityStates #Sambhal #CrimeNews #UpPolice #VaranasiLiveNews