गणेश चतुर्थी 2026: गणपति स्थापना पर चाहिए महाराष्ट्रीयन लुक? ट्राई करें ये 7 खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन
Ganpati sthapana look: गणेश चतुर्थी का त्योहार महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपराओं से खास तौर पर जुड़ा हुआ है। इस दौरान घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना की जाती है और महिलाएं भी पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पूजा और उत्सव में शामिल होती हैं। अगर आप इस गणेश चतुर्थी पर अपने फेस्टिव लुक को थोड़ा अलग और पूरी तरह ट्रेडिशनल बनाना चाहती हैं, तो महाराष्ट्रीयन स्टाइल साड़ी के साथ खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन चुन सकती हैं। सही ब्लाउज डिजाइन आपकी साधारण साड़ी को भी रॉयल और फेस्टिव लुक दे सकता है। नौवारी साड़ी हो या फिर पैठणी साड़ी, महाराष्ट्रीयन लुक में ब्लाउज की फिटिंग और डिजाइन का खास महत्व होता है। डीप बैक, एलिगेंट नेकलाइन, एल्बो स्लीव्स, गोल्डन बॉर्डर और पारंपरिक डिजाइन वाले ब्लाउज गणपति स्थापना के मौके पर बेहद खूबसूरत लग सकते हैं। इसके साथ नथ, हरी चूड़ियां, बिंदी और गजरा आपके पूरे लुक को कंप्लीट कर सकते हैं। अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्रीयन अंदाज में तैयार होना चाहती हैं, तो यहां बताए गए ब्लाउज डिजाइन आइडियाज से प्रेरणा ले सकती हैं।
#Fashion #National #GaneshChaturthi2026 #GanpatiSthapana2026 #GanpatiPuja2026 #MarathiLook #MaharashtrianLook #BlouseDesign #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 11, 2026, 16:30 IST
गणेश चतुर्थी 2026: गणपति स्थापना पर चाहिए महाराष्ट्रीयन लुक? ट्राई करें ये 7 खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन #Fashion #National #GaneshChaturthi2026 #GanpatiSthapana2026 #GanpatiPuja2026 #MarathiLook #MaharashtrianLook #BlouseDesign #VaranasiLiveNews
