G7 Summit: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक आज, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

जी7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति, होर्मुज जलडमरूमध्य और अमेरिका से ऊर्जा आयात जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, भारत और अमेरिका दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदारी को लेकर उत्सुक हैं और दोनों देशों के बीच इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हो सकती है। बताया गया है कि प्रस्तावित व्यापार समझौता अंतिम चरण में पहुंच चुका है और उससे जुड़ी प्रक्रियाएं अगले कुछ सप्ताह में पूरी होने की उम्मीद है।सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं की बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा तथा आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

#World #International #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 01:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



G7 Summit: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक आज, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा #World #International #VaranasiLiveNews