एफटीए कार्यशाला: मुक्त व्यापार समझौते पर 12 नवंबर को रायपुर में 'महामंथन', छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए मौका

भारत सरकार के वाणिज्य विभाग और छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग की सहयोग से 12 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल वीआईपी रोड रायपुर में "मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने' विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जायेगी। क्या है कार्यशाला का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के वर्तमान एवं संभावित निर्यातकों को भारत के विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों के तहत उपलब्ध व्यापारिक अवसरों से अवगत कराना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी निर्यात संभावनाओं का विस्तार करने के लिये मंच देना है। इसमें यूनाइटेड किंगडम, ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया जैसे उभरते व्यापारिक अवसरों की जानकारी दी जायेगी। भारत के विभिन्न देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौतों के अंतर्गत भारतीय उत्पादों को कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शून्य या रियायती आयात शुल्क का लाभ प्राप्त हो सकता है। इस कार्यशाला के माध्यम से निर्यातकों को विशेष रूप से यूनाइटेड किंगडम, ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया आदि जैसे उच्च संभावनाओं वाले बाजारों में उपलब्ध एवं उभरते व्यापारिक अवसरों की जानकारी दी जायेगी। होगा महामंथन कार्यशाला में क्षेत्र-विशिष्ट विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के निर्यात अवसरों, संभावित निर्यात उत्पादों, उत्पत्ति के नियमों, गैर-शुल्क बाधाओं और मुक्त व्यापार समझौतों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण व्यापारिक विषयों पर चर्चा होगी। इन सत्रों का उद्देश्य निर्यातकों को व्यावहारिक जानकारी देना है, ताकि वे मुक्त व्यापार समझौतों के तहत उपलब्ध लाभों का उपयोग कर सकें। कार्यक्रम में भारत सरकार के वाणिज्य विभाग, भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन और छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों मौजूद रहेंगे।

#CityStates #Chhattisgarh #Raipur #FtaWorkshop #FtaWorkshopInRaipur #FtaWorkshopInCg #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 10, 2026, 12:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एफटीए कार्यशाला: मुक्त व्यापार समझौते पर 12 नवंबर को रायपुर में 'महामंथन', छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए मौका #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #FtaWorkshop #FtaWorkshopInRaipur #FtaWorkshopInCg #VaranasiLiveNews