Noida News: ट्रांसफार्मर से तेल और तांबे की क्वाइल चोरी, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसीनोएडा। सेक्टर-71 के सी ब्लॉक की ग्रीनबेल्ट में लगे ट्रांसफार्मर से चोर तेल और कीमती उपकरण चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे लाइनमैन ने चोरों को ट्रांसफार्मर से उपकरण निकालते देखा। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। अवर अभियंता की शिकायत पर फेज-3 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मथुरा के झुडावई गांव निवासी भीकम सिंह ऊर्जा निगम में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह करीब चार बजे सेक्टर-71 के सी ब्लॉक निवासी गुलशन चौहान ने बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की थी। इसके बाद लाइनमैन ट्रांसफार्मर की जांच करने पहुंचा। इस दौरान सी ब्लॉक की ग्रीनबेल्ट में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर नीचे गिरा हुआ था। अज्ञात चोर उसका प्लिंथ खोलकर उपकरण निकाल रहे थे। यह देखकर लाइनमैन ने शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
#Gfds #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 20:49 IST
Noida News: ट्रांसफार्मर से तेल और तांबे की क्वाइल चोरी, प्राथमिकी दर्ज #Gfds #VaranasiLiveNews
