Noida News: कार्यालय के बाहर से बाइक चोरी
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-69 निवासी मृत्युंजय परमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 सितंबर को सुबह करीब चार बजे वह अपनी बाइक सेक्टर-31 स्थित अपने रियल स्टेट कार्यालय के बाहर खड़ी की और काम के लिए अंदर चले गए। रात करीब 11 बजे जब वह कार्यालय से घर जाने के लिए बाहर निकले तो बाइक वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो सेक्टर-20 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
#Gsdf #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 20:04 IST
Read More:
Gsdf
Noida News: कार्यालय के बाहर से बाइक चोरी #Gsdf #VaranasiLiveNews
