June Rule Change: 1 जून से क्या-क्या बदल गया? UPI, कार, टैक्स और सोलर पैनल से जुड़े पांच बड़े बदलाव
जून महीने की शुरुआत के साथ आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सेवाओं तक दिखाई देगा। ऐसे में 1 जून से पहले इन बदलावों को जानना जरूरी है। यूपीआई ट्रांजैक्शन में बड़ा बदलाव यूपीआई ट्रांजैक्शन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एक जून से जिस किसी को भी आप यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करेंगे, उसका असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। यूपीआई का परिचालन करने वाली सरकारी एजेंसी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन (एनपीसीआई) की ओर से यह कदम धोखाधड़ी को कम करने के लिए उठाया गया है। एडवांस टैक्स की पहली किस्त जमा करने की आखिरी तारीख टैक्सपेयर्स के लिए 15 जून अहम तारीख होगी क्योंकि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एडवांस टैक्स की पहली किस्त जमा करने की आखिरी तारीख यही है। जिन लोगों की अनुमानित टैक्स देनदारी 10,000 रुपए से अधिक है, उन्हें कुल एडवांस टैक्स का 15 प्रतिशत जमा करना होगा, अन्यथा ब्याज देना पड़ सकता है। मारुति सुजुकी और हुंडई की कारें हो जाएंगी महंगी एक जून से मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया जैसी कार कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। मारुति सुजुकी जून से अपने सभी मॉडल्स की कीमतें 30,000 रुपए तक बढ़ा रही है। बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग होगी। कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई को वजह बताया है। वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने भी अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतें 12,800 रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह कंपनी ने कच्चे माल, कमोडिटी और ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने को बताया है। 1 जून से बदलेंगे सोलर पैनल के नियम 1 जून 2026 से सोलर पैनल लगाने के नियम सख्त हो जाएंगे। सरकार ने तय किया है कि सरकारी योजनाओं, सब्सिडी वाले सोलर प्रोजेक्ट्स और नेट-मीटरिंग से जुड़े सिस्टम में अब केवल उन्हीं सोलर पैनल और सोलर सेल का इस्तेमाल किया जा सकेगा, जो सरकार की स्वीकृत सूची (ALMM) में शामिल हैं। 1 जून 2026 के बाद सरकारी योजनाओं में सिर्फ ALMM में शामिल कंपनियों के सोलर पैनल और सेल ही लगाए जा सकेंगे। ईंधन की कीमतों में भी हो सकता है बदलाव इसके अलावा, सरकार द्वारा हर महीने की एक तारीख को पेट्रोल और डीजल एंव एलपीजी की कीमतों की समीक्षा की जाती है। ऐसे में एक जून को ईंधन की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
#BusinessDiary #National #June1RuleChanges #Upi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 20:47 IST
June Rule Change: 1 जून से क्या-क्या बदल गया? UPI, कार, टैक्स और सोलर पैनल से जुड़े पांच बड़े बदलाव #BusinessDiary #National #June1RuleChanges #Upi #VaranasiLiveNews
