Yamuna Nagar News: किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा देने के लिए लगेगा मुफ्त टीका उपलब्ध
यमुनानगर। देशव्यापी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ 28 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में भी एचपीवी टीकाकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत 28 फरवरी को प्रातः 12 बजे मुकुंद लाल जिला अस्पताल में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा द्वारा की जाएगी। अभियान जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के संयुक्त प्रयासों से संचालित किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को जिला सचिवालय में डीसी प्रीति ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करना और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाना है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक पात्र किशोरी को केवल एक ही खुराक दी जाएगी और अभियान तीन माह में पूरा किया जाएगा। टीकाकरण प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में किया जाएगा। टीकाकरण सत्र जिला अस्पताल से लेकर पीएचसी स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से किशोरियों को टीकाकरण स्थल तक लाया जाएगा, जिसमें शिक्षकों और फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। डिप्टी सिविल सर्जन चारु कालरा ने बताया कि कम से कम एक चिकित्सा अधिकारी हर सत्र में उपस्थित रहेंगे। निर्धारित आयु सीमा से बाहर की किशोरियां, जिनके पहले से टीके की खुराक ली जा चुकी हो या जिन्हें टीके से गंभीर एलर्जी हो तथा मध्यम या गंभीर बीमारी में स्वस्थ होने तक टीकाकरण स्थगित रहेगा। टीकाकरण से पूर्व ओटीपी आधारित सहमति ली जाएगी और अभिभावकों की लिखित सहमति भी स्वीकार की जाएगी। स
#FreeVaccineWillBeAvailableToProtectAdolescentGirlsFromCervicalCancer #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 03:32 IST
Yamuna Nagar News: किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा देने के लिए लगेगा मुफ्त टीका उपलब्ध #FreeVaccineWillBeAvailableToProtectAdolescentGirlsFromCervicalCancer #VaranasiLiveNews
