Yamuna Nagar News: ब्याज का लालच देकर महिला से पांच लाख की धोखाधड़ी
यमुनानगर। सरस्वती नगर निवासी गुरविंद्र कौर से कम ब्याज पर कर्ज देने का झांसा देकर राशि वसूल ली गई। पीड़िता ने थाना फर्कपुर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। गुरविंद्र कौर ने बताया कि उसे निजी कार्य के लिए 2.30 लाख रुपये की जरूरत थी। वह अपने सोने-चांदी के गहने बेचना चाहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सरस्वती नगर स्थित सुनार की दुकान के संचालक, अंबाला जिले के धीन गांव निवासी अमित कुमार से हुई। वर्कशाप रोड पर गुरु तेगबहादुर चौक स्थित सैनी जूस कार्नर पर मुलाकात में अमित ने गहने बेचने की बजाय एक प्रतिशत मासिक ब्याज पर रुपये देने की बात कही। भरोसा कर उसने अपने गहने उसे दे दिए।अगले दिन जूस कार्नर पर आरोपी ने गहनों की कीमत 1.80 लाख रुपये बताई और 2.30 लाख रुपये देने के लिए 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सुरक्षा मांगी। बेटे सिमरनजीत सिंह का डिब्बाबंद एप्पल फोन गिरवी रखवा लिया गया। साथ ही महिला और उसके बेटे से खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए तथा दो चेक और खाली स्टांप भी ले लिए। इसके बाद 2.30 लाख रुपये दिए गए। दो माह ब्याज न देने पर आरोपी ने एक प्रतिशत की बजाय पांच प्रतिशत मासिक ब्याज की मांग कर दी। आरोप है कि खाली कागजात और चेक का डर दिखाकर हर माह एक लाख रुपये तक वसूले गए। महिला के अनुसार 2.30 लाख रुपये के बदले करीब पांच लाख रुपये ले लिए गए, जिसकी रसीद भी है। इसके बावजूद आरोपी ने गहने, मोबाइल और दस्तावेज वापस नहीं किए और 5 लाख 4400 रुपये और बकाया बता दिए। साथ ही उच्च अधिकारियों से पहचान होने की धमकी दी। संवाद
#FraudOfRs5LakhFromAWomanByLuringHerWithInterest #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 03:29 IST
Yamuna Nagar News: ब्याज का लालच देकर महिला से पांच लाख की धोखाधड़ी #FraudOfRs5LakhFromAWomanByLuringHerWithInterest #VaranasiLiveNews
