यूपी: इंटरनेशनल कॉल को लोकल में बदलकर ठगी करने वाला नेटवर्क पकड़ा, दो गिरफ्तार; छह सिम बॉक्स बरामद
साइबर क्राइम सेल, प्रतिबिंब टीम और चितईपुर पुलिस ने बुधवार को शहर में सक्रिय सिम बॉक्स नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चौक थाना क्षेत्र के सराय हरहा निवासी मोहम्मद आबिद और दारानगर के नवापुरा निवासी शशि शेखर सिंह के रूप में हुई है। वहीं, लखनऊ निवासी एक अन्य आरोपी सौगात अस्थाना की तलाश जारी है। डीसीपी साइबर क्राइम नीतू कादयान ने बताया कि पुलिस ने शिवपुर, लंका और चितईपुर थाना क्षेत्रों में किराये के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर छह सिम बॉक्स समेत बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। जांच में सामने आया कि पुणे में डिजिटल अरेस्ट कर 25 लाख रुपये की ठगी की गई थी। ठगी की रकम एक आरोपी के खाते में आई थी।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #CyberCrime #InternationalCallFraud #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 23:17 IST
यूपी: इंटरनेशनल कॉल को लोकल में बदलकर ठगी करने वाला नेटवर्क पकड़ा, दो गिरफ्तार; छह सिम बॉक्स बरामद #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #CyberCrime #InternationalCallFraud #VaranasiLiveNews
