Gorakhpur News: ऑनलाइन लोन के नाम पर ठगी, पीड़ित को वापस मिले 6,276 रुपये

संवाद न्यूज एजेंसीगोरखपुर। ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को राजघाट पुलिस ने 6,276 रुपये वापस करा दिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय कर धनराशि वापस कराने की कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, चार जून 2026 को ठग ने पीड़ित को ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर एक लिंक भेजा और उस पर बैंक संबंधी जानकारी भरने को कहा। इसके बाद पीड़ित के खाते से 6,276 रुपये कट गए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने राजघाट थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद टीम ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित बैंक से संपर्क किया। लगातार प्रयास के बाद पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी गई।

#FraudInTheNameOfOnlineLoans;VictimRecoversRs6 #276 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 03:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: ऑनलाइन लोन के नाम पर ठगी, पीड़ित को वापस मिले 6,276 रुपये #FraudInTheNameOfOnlineLoans;VictimRecoversRs6 #276 #VaranasiLiveNews