प्लेसमेंट एजेंसियों की धोखाधड़ी: युवकों को देहरादून से सऊदी अरब भेजा, काम कराया और वेतन भी नहीं दिया
राजधानी में विदेश भेजकर नौकरी लगवाने का वादा करने वाली प्लेसमेंट एजेंसियों के धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक नया मामला सामने आया। दून से दो युवकों को सउदी अरब भेजा गया। वहां पहले उन्हें छह माह तक बिना काम के एक कमरे में रखा। इसके बाद तीन महीने काम कराया तो उसका वेतन ही नहीं दिया। वीजा खत्म होने पर पीड़ितों ने सउदी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया तो उन्हें भारत भेजा गया। थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत देकर नैनीताल जिले के रहने वाले राजेंद्र सिंह बताया कि देहरादून स्थित सीएचसीएफ कम्युनिटी प्लेसमेंट के माध्यम से परसी खान और आशीष रतूड़ी नाम के व्यक्तियों ने उन्हें और उत्तरकाशी के अनिल को सऊदी अरब में रेस्टोरेंट में काम दिलाने के नाम पर भेजा था। Israel-Iran War:ईरान में फंसे मंगलौर के 30 छात्र, विकासनगर के दंपती भी फंसे, परिवार चिंतित
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Fraud #PlacementAgencyFraud #FraudWithYouths #DehradunNews #SaudiArabia #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 02, 2026, 00:11 IST
प्लेसमेंट एजेंसियों की धोखाधड़ी: युवकों को देहरादून से सऊदी अरब भेजा, काम कराया और वेतन भी नहीं दिया #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Fraud #PlacementAgencyFraud #FraudWithYouths #DehradunNews #SaudiArabia #VaranasiLiveNews
