Mandi News: नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे चार खिलाड़ी

मंडी। जिले के चार युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने मेहनत और प्रतिभा के दम पर हिमाचल की टीम में जगह बनाई है। अंडर-16 आयु वर्ग में दो लड़कों और दो लड़कियों का चयन नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी महाराष्ट्र के पुणे में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।चयनित खिलाड़ियों में लड़कों के वर्ग से लक्ष्य और आदित्य, जबकि लड़कियों के वर्ग से आराध्या और आजीविका शामिल हैं। सितंबर में पांवटा साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन किया गया है। कोच विनय कुमार ने बताया कि चारों खिलाड़ी नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। वहीं, जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। संवाद

#FourPlayersWillShowcaseTheirSkillsAtTheNationalBasketballCompetition. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 22:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे चार खिलाड़ी #FourPlayersWillShowcaseTheirSkillsAtTheNationalBasketballCompetition. #VaranasiLiveNews