Kullu News: कुल्लू अस्पताल में पीलिया के चार नए मरीज भर्ती

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पीलिया के मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को चार नए मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए। इनमें दो मरीजों को मेडिकल वार्ड और दो को चाइल्ड वार्ड में दाखिल किया गया है।जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश ने बताया कि सभी मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को जहां पीलिया के आठ नए मामले सामने आए थे, वहीं बुधवार को मामलों में कमी दर्ज की गई और चार नए मरीज भर्ती हुए।बुधवार को किसी भी मरीज को अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई और न ही किसी मरीज को रेफर किया गया। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयासरत है। साथ ही लोगों को स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और बचाव संबंधी उपायों के प्रति भी लगातार जागरूक किया जा रहा है। संवाद

#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 17:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kullu news hp news



Kullu News: कुल्लू अस्पताल में पीलिया के चार नए मरीज भर्ती #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews