सीसीएसयू: बीए एलएलबी की परीक्षा में चार अभ्यर्थी पर्ची और डिवाइस से नकल करते पकड़े
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय की मुख्य और प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में बृहस्पतिवार को चार अभ्यर्थी पर्ची और डिवाइस से नकल करते पकड़े गए। इनकी कॉपियां सील कर सीसीएसयू को भेज दी गई हैं। दोनों पालियों की परीक्षा में 837 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।पहली पाली में एनईपी कोर्सों की परीक्षा में 130 छात्र पंजीकृत थे, इनमें 124 उपस्थित रहे। छह छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। मुख्य परीक्षा में चार छात्रों में तीन उपस्थित रहे, एक अनुपस्थित रहा। प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षा में 408 अभ्यर्थियों में 381 उपस्थित हुए, 27 ने परीक्षा छोड़ दी।इसी पाली में बीए एलएलबी की परीक्षा में दो अभ्यर्थी पर्ची और एक अभ्यर्थी डिवाइस से नकल करते पकड़ा गया। आंतरिक उडऩ दस्ते के निरीक्षण के दौरान इन अभ्यर्थियों को पकड़ा गया। दूसरी पाली में बीए एलएलबी की परीक्षा में 344 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें 329 उपस्थित रहे, 15 अनुपस्थित रहे। इस पाली में भी एक अभ्यर्थी पर्ची से नकल करता पकड़ा गया। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में इस अभ्यर्थी को पकड़ा गया। सभी चारों की कॉपियां सील कर, विश्वविद्यालय प्रेषित की गईं।कोटप्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षा में चार अभ्यर्थियों को नकल करते पकड़ा गया है। परीक्षा में नकल नहीं होने दी जाएगी। आगामी परीक्षाएं भी इसी तरह संपन्न कराई जाएंगी। - प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।
#HapurNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 22:40 IST
सीसीएसयू: बीए एलएलबी की परीक्षा में चार अभ्यर्थी पर्ची और डिवाइस से नकल करते पकड़े #HapurNews #VaranasiLiveNews
