गाजियाबाद में खुलेआम गुंडागर्दी: खड़ी कार में मारी टक्कर, फिर लात-घूंसे से युवक को पीटा; कैश भी लूटा

सड़क किनारे खड़ी ब्रेजा कार में पीछे से टक्कर मारने के बाद आक्रोशित कार सवारों ने पंकज कुमार को कार से बाहर खींचकर सरेराह लात-घूंसे मारे और इतना ही नहीं सड़क पर घसीटा भी। घटना के दौरान सोने की चेन और 22 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने कविनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक,एनएच नौ पर शुक्रवार की देर रात हाईवे पर खड़ी ब्रेजा में पंकज कुमार निवासी क्रॉसिंग रिपब्लिक की कार टकरा गई। पीछे टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आक्रोशित बरेजा कार सवार नीचे उतर आए और पंकज को कार से बाहर खींच लिया। मिली जानकारी के मुताबिक,चार से पांच युवकों ने पंकज को सरेराह पीटा और सड़क पर घसीटा। इतना ही नहीं पीड़ित ने सोने की चैन और 22 हजार रुपये लूटकर भागने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने कविनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

#CityStates #Ghaziabad #GhaziabadNews #GhaziabadAccident #ViralVideo #VideoNews #ViralNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 15:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गाजियाबाद में खुलेआम गुंडागर्दी: खड़ी कार में मारी टक्कर, फिर लात-घूंसे से युवक को पीटा; कैश भी लूटा #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadNews #GhaziabadAccident #ViralVideo #VideoNews #ViralNews #VaranasiLiveNews