Sant Kabir Nagar News: जुआ खेलते समय चार धराए

मेंहदावल। कस्बे से जुआ खेलते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 सौ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सभी जुआरियों को नगर क्षेत्र के केवटलिया अब्बल में जुआ खेलते हुए पकड़ा। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मेंहदावल थाना क्षेत्र में किसी कीमत पर जुआ संचालित नहीं होने पाएगा, जो लोग भी इस अवैध कृत्य में शामिल होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने उमेश कुमार निवासी अव्वल केवटलिया, कमलेश अब्बल केवटलिया, विजय निषाद अब्बल केवटलिया को जुआ खेलते समय पकड़ा। संवाद

#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 23:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: जुआ खेलते समय चार धराए #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews