निष्पक्ष, निर्भीक और उत्कर्ष के 78 साल: अमर उजाला के स्थापना दिवस पर मनमोहक प्रस्तुतियां, बच्चों ने बांधा समां

अमर उजाला आगरा ने 18 अप्रैल को अपनी स्थापना के गौरवपूर्ण 78 वर्ष पूरे कर लिए। इन 78 वर्षों में यह करोड़ों लोगों के विश्वास का साथी बन चुका है। सच को हर पल उजागर करते अमर उजाला ने स्वर्णिम वर्ष की ओर एक कदम और बढ़ा दिया है। शनिवार को इस दिन कार्यालय परिसर में कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की गई। इसमें सेवानिवृत्त साथियों के साथ एजेंट्स को सम्मानित किया गया। नटरांजलि थियेटर आर्ट्स, सेंट एंड्रूज स्कूल कमला नगर, टीयर्स मंदबुद्धि संस्थान के छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। वहीं जादूगर बलराम त्यागी उर्फ सम्राट ने जादू के हैरतअंगेज करतब दिखाए। कार्यक्रम में नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की रंगारंग प्रस्तुति अलका सिंह शर्मा के मार्गदर्शन में हुई। इस दाैरान गौरी वर्मा ने सेमी-क्लासिकल, आराध्या अग्रवाल ने दुर्गा स्तुति, शिवि वर्मा, रिदिमा सूरी ने पंजाबी बीट्स और माही वी कुमार ने एकल प्रस्तुति दी।

#CityStates #Agra #AmarUjalaFoundationDay #AmarUjalaAgra #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 12:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




निष्पक्ष, निर्भीक और उत्कर्ष के 78 साल: अमर उजाला के स्थापना दिवस पर मनमोहक प्रस्तुतियां, बच्चों ने बांधा समां #CityStates #Agra #AmarUjalaFoundationDay #AmarUjalaAgra #VaranasiLiveNews