Chamba: फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र पर लड़ा चुनाव, पांच साल रहा पंचायत प्रधान, अब गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक व्यक्ति ने फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र पर चुनाव लड़ा और पांच साल तक प्रधान रहा। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला उपमंडल चुराह के तहत पंचायत गुवाड़ी का है। आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भगत राम निवासी गांव बाड़ी, खुशनगरी चुराह की शिकायत पर थाना तीसा में 28 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जन्म सिंह (39) निवासी गांव डडवाड़ी, खुशनगरी ने कथित रूप से अवैध तरीके से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनवाया था।

#CityStates #Shimla #ChambaNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 22:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba: फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र पर लड़ा चुनाव, पांच साल रहा पंचायत प्रधान, अब गिरफ्तार #CityStates #Shimla #ChambaNews #VaranasiLiveNews