अंबेडकरनगर: टांडा चेयरमैन के पति की हत्या के दोषी पूर्व कॉलेज प्रबंधक को आजीवन कारावास, एक आरोपी दोषमुक्त

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को अदालत ने सपा नेता मोहम्मद अयाज की हत्या के मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने दोषी उबैदुर्रहमान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वहीं एक अन्य आरोपी वसीम असगर को दोषमुक्त कर दिया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार शुक्ला ने यह फैसला सुनाया। बताते चलें कि उबैदुर्रहमान, कौमी इंटर कॉलेज, टांडा का पूर्व प्रबंधक है। नगर पालिका परिषद, टांडा की चेयरमैन शबाना नाज के पति सपा नेता मोहम्मद अयाज की अलीगंज के ताज तिराहे पर मई, 2019 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके पीछे प्रबंधकीय विवाद बताया जा रहा है। अब कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुनाया है।

#CityStates #AmbedkarNagar #Lucknow #UttarPradesh #AmbedkarNagarCourtVerdict #MohammadAyazMurderCase #TandaMunicipalChairmanHusband #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 19, 2026, 13:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अंबेडकरनगर: टांडा चेयरमैन के पति की हत्या के दोषी पूर्व कॉलेज प्रबंधक को आजीवन कारावास, एक आरोपी दोषमुक्त #CityStates #AmbedkarNagar #Lucknow #UttarPradesh #AmbedkarNagarCourtVerdict #MohammadAyazMurderCase #TandaMunicipalChairmanHusband #VaranasiLiveNews