Una News: वन विभाग ने अवैध लकड़ी से लदीं चार गाड़ियां पकड़ीं

अंबोटा-आशादेवी मार्ग पर की कार्रवाई,, पौने दो लाख आंकी गई कीमतमवा सिंधिया में इंडिका कार से खैर की लकड़ी बरामदसंवाद न्यूज एजेंसीअंब/गगरेट(ऊना)। ऊना जिले में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार तड़के अवैध लकड़ी से भरी चार गाड़ियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई अंबोटा-आशादेवी मार्ग पर सुबह करीब 3:00 बजे की गई। गाड़ियों में लदी प्रतिबंधित लकड़ी की कीमत पौने दो लाख आंकी गई है। वहीं, विभाग ने टीम ने मवा सिंधिया में इंडिका कार में लदी खैर की लकड़ी बरामद की है। इसकी कीमत 60 हजार से अधिक बताई जा रही है। इसमें सवार लोग एक लोकल और दो पंजाब के बताए जा रहे हैं। विभाग को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी को बिना किसी परमिट के अवैध रूप से राज्य की सीमा पार पंजाब ले जाया जा रहा है। वन विभाग के अनुसार, पकड़े गए सभी वाहन और उनमें सवार लोग ऊना जिले के नकड़ोह और भद्रकाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। तस्करों ने सुबह के अंधेरे में इन गाड़ियों को निकालने की कोशिश की थी, लेकिन चिंतपूर्णी बाईपास के निकट मौके पर तैनात टीम ने उन्हें रोक लिया। जब चालकों से लकड़ी से जुड़े जरूरी कागजात मांगे गए तो वे कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद टीम ने लकड़ी समेत चारों वाहनों को कब्जे में ले लिया। आरओ अंब राहुल ठाकुर ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई को वन रक्षक बलदेव, पंकज, नरेश, विक्रांत और तरसेम की टीम ने अंजाम दिया। विभाग ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरओ ने कहा है कि वन संपदा की तस्करी रोकने के लिए इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। वन मंडल अधिकारी सुशील राणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वन संपदा की तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए वाहनों से संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और तस्करी नेटवर्क की जांच भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जंगलों की सुरक्षा के लिए विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध लकड़ी परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। वन विभाग की इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।

#ForestDepartmentSeizedFourVehiclesLoadedWithIllegalTimber. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 18:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: वन विभाग ने अवैध लकड़ी से लदीं चार गाड़ियां पकड़ीं #ForestDepartmentSeizedFourVehiclesLoadedWithIllegalTimber. #VaranasiLiveNews