यूपी: दोस्त समझकर गांव आए विदेशी इंफ्लूएंसर, अब औरैया की शिवानी पर लगाया अपमान करने का आरोप

सोशल मीडिया पर चर्चित जिले की इंफ्लूएंसर शिवानी कुमारी विवादों में आ गई हैं। अमेरिका के चर्चित इंफ्लूएंसर मारविन आची ने वीडियो जारी कर शिवानी पर भारतीय संस्कृति के नाम पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया है। मारविन के वीडियो के बाद शिवानी ने भी रोते हुए अपना पक्ष रखा है। वहीं, संवाद न्यूज एजेंसी दोनों वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मारविन आची ने अपने वीडियो में बताया कि वह भारतीय संस्कृति के मुरीद हैं। शिवानी को वह केवल एक इंफ्लूएंसर नहीं बल्कि अपना दोस्त मानते थे। वह भारत की शादी और ग्रामीण परिवेश को करीब से देखना चाहते थे। इसी इच्छा से वह शिवानी के गांव पहुंचे थे। वहां उनके चेहरे पर पेंट किया गया। उस समय उन्हें लगा कि यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और उन्होंने इसे सहजता से स्वीकार किया। बाद में एक दोस्त ने उनका वीडियो देखकर बताया कि उनके साथ मजाक किया जा रहा है। मारविन के मुताबिक इसके बाद उन्होंने वीडियो के कमेंट पढ़े तो उन्हें भी एहसास हुआ कि लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने शिवानी और उनकी टीम से इस बारे में सवाल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

#CityStates #Auraiya #Kanpur #UttarPradesh #AuraiyaNews #UpNews #ShivaniKumari #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 19:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: दोस्त समझकर गांव आए विदेशी इंफ्लूएंसर, अब औरैया की शिवानी पर लगाया अपमान करने का आरोप #CityStates #Auraiya #Kanpur #UttarPradesh #AuraiyaNews #UpNews #ShivaniKumari #VaranasiLiveNews