फुटब्रिज शुरू, हलू-बलड़ी सड़क पर खर्च होंगे 90 लाख : पठानिया

रैत (कांगड़ा)। शाहपुर के बलड़ी गांव में 10 लाख रुपये से निर्मित फुटब्रिज का बुधवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने लोकार्पण किया। पठानिया ने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री ने इसके लिए धनराशि स्वीकृत की थी। मुख्यमंत्री ने गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें से 10 लाख रुपये फुटब्रिज पर खर्च हुए हैं, जबकि शेष 90 लाख रुपये रेहलू-बलड़ी सड़क के निर्माण पर व्यय किए जाएंगे। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को धमोटा गांव में सड़क निर्माण से संबंधित भूमि की औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने सरांकनी कूहल की आरसीसी लाइनिंग का उद्घाटन किया।इस दौरान पंचायत प्रधान नीलम राणा ने गांव की समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. गणेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संवाद

#KangraNews #JwalajiNews #DharamshalaNews #McleodganjNews #NagrotaNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 18:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फुटब्रिज शुरू, हलू-बलड़ी सड़क पर खर्च होंगे 90 लाख : पठानिया #KangraNews #JwalajiNews #DharamshalaNews #McleodganjNews #NagrotaNews #VaranasiLiveNews