कोंडागांव : नूडल्स में निकले कीड़े, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकान से नमूने जब्त

कोंडागांव में जिले के नहरपारा वार्ड निवासी दुलारे मियां ने 2 मार्च 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग में एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे अपनी बेटी के साथ कोंडागांव बस स्टैंड स्थित लक्ष्मी प्रोविजन स्टोर्स से दो पैकेट नूडल्स खरीदकर लाए थे। जब घर पर नूडल्स बनाकर खाने लगे, तो उसमें कीड़े तैरते दिखाई दिए। यह देख वे घबरा गए और तुरंत बचे हुए पैकेट के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी रोशन वर्मा ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार नंद एवं टीम ने संबंधित दुकान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान में विक्रय के लिए रखे गए मामा नूडल्स और चावल प्रथम दृष्टया निम्न गुणवत्ता के पाए गए। टीम ने मौके पर ही संबंधित खाद्य पदार्थों के नमूने विधिवत संकलित कर सीलबंद किए और उन्हें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिया गया है। साथ ही अमानक खाद्य सामग्री को जब्त कर लिया गया और दुकानदार को नोटिस जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अभिहित अधिकारी रोशन वर्मा ने बताया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूक रहें और किसी भी शिकायत के लिए सीधे विभाग से संपर्क करें। इसके अलावा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9340597097 या “Food Safety Connect” ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

#CityStates #Chhattisgarh #KondagaonNews #KondagaonTodayNews #KondagaonNewsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 13:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कोंडागांव : नूडल्स में निकले कीड़े, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकान से नमूने जब्त #CityStates #Chhattisgarh #KondagaonNews #KondagaonTodayNews #KondagaonNewsToday #VaranasiLiveNews