Sonipat News: अमेरिका-ईरान युद्ध से जिले के फूड प्रोसेसिंग यूनिट को ऑर्डर रद्द होने का डर

सोनीपत। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। लगातार हो रही बमबारी के कारण भारतीय एक्सपोर्टरों को सप्लाई चेन बाधित होने की आशंका है। हालांकि, ऑर्डर कैंसिल होने या किसी तरह की रुकावट की अभी खबर नहीं है। जिले से बेबीकॉर्न, स्वीटकॉर्न, फल व विभिन्न सब्जियों का खाड़ी देशों में निर्यात किया जाता है। अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध के कारण जिले की फूड प्रोसेसिंग यूनिटों की चिंता बढ़ गई है। यूनिट संचालकों का कहना है कि इस युद्ध से उनके व्यापार पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है लेकिन युद्ध लंबा चला तो तेल आदि की आपूर्ति बाधित होने से माल भाड़ा बढ़ सकता है। ईद को लेकर फिलहाल डिमांड ज्यादा सोनीपत से फल और सब्जी का निर्यात करने वाले एक्सपोर्टर सागरिका घोष कहती हैं कि फिलहाल युद्ध का एक्सपोर्ट पर अभी कोई असर नहीं है। उनके सारे शिपमेंट रेगुलर हैं। इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है। ईद को लेकर खाड़ी देशों में फल और सब्जियों की डिमांड बहुत ज्यादा है। भविष्य को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। अन्य एक्सपोर्टरोें ने इतना जरूर कहा कि इस युद्ध से उनका कारोबार प्रभावित जरूर होगा। यदि युद्ध लंबा चला तो उनके माल अटक सकते हैं। ऑर्डर पर इसका असर पड़ेगा। अभी तो ऐसा नहीं है लेकिन युद्ध के कारण नुकसान की आशंका से नकारा नहीं जा सकता है। फल और सब्जियों की प्रोसेसिंग यूनिट चलाने वाले गांव अटेरना के कंवल सिंह चौहान बताते हैं कि मिडिल ईस्ट में यहां के लोगों का ज्यादा कारोबार नहीं है। वे ज्यादा कारोबार इंग्लैंड, कनाडा जैसे देशों में करते हैं। हालांकि, दुबई, कतर, इस्राइल और ईरान में भी यहां से चावल के अलावा फल और सब्जियों का एक्सपोर्ट होता है लेकिन अभी तक वहां से ऑर्डर रद्द होने जैसी कोई सूचना नहीं आई है।उन्होंने कहा कि एक्सपोर्टर बहुत सावधानी से काम कर रहे हैं क्योंकि युद्ध की वजह से जैसे हालात हैं उसमें अपना माल फंसने के डर से सभी आशंकित हैंं।

#FoodProcessingUnitsInTheDistrictFearCancellationOfOrdersDueToUS-IranWar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 00:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: अमेरिका-ईरान युद्ध से जिले के फूड प्रोसेसिंग यूनिट को ऑर्डर रद्द होने का डर #FoodProcessingUnitsInTheDistrictFearCancellationOfOrdersDueToUS-IranWar #VaranasiLiveNews