Gorakhpur News: गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, पुलिस ने भांजीं लाठियां

गोरखपुर। बरगदवा में मंगलवार सुबह राजकुमार चौहान की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल था। गुस्साए ग्रामीणों ने गोरखपुर-सोनौली हाईवे को जाम कर दिया। शुरुआत में सोनौली से गोरखपुर जाने वाली लेन जाम हुई, आधे घंटे बाद दूसरी लेन भी जाम कर दी गई। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सीओ कैंपियरगंज ने आरोपियों को हिरासत में लेने का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। करीब डेढ़ घंटे तक बरगदवा चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शव को सुरक्षित एंबुलेंस में बैठाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस बीच चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर पुलिस और अधिकारियों ने लोगों को अलग-अलग समझाने की कोशिश की। घटनास्थल पहुंचे डीआईजी और एसएसपीदोपहर में डीआईजी डॉ. एस चनप्पा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एक घंटे समझाने के बाद परिजन दाह संस्कार के लिए तैयार हुए। शाम करीब पांच बजे राज्यसभा सदस्य राधामोहन दास अग्रवाल और करीब आठ बजे कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। दोनों नेता परिजनों से मिले और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान डीएम दीपक मीणा भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासन के लगातार प्रयास के बावजूद स्थानीय लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा था। परिजन और ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लगातार नारेबाजी करते रहे। राजकुमार चौहान के समर्थकों और परिवार के लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।

#FollowingTheMurderOfRajkumarChauhanInBargadwaOnTuesdayMorning #TensionGrippedTheEntireArea. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 06:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, पुलिस ने भांजीं लाठियां #FollowingTheMurderOfRajkumarChauhanInBargadwaOnTuesdayMorning #TensionGrippedTheEntireArea. #VaranasiLiveNews