Delhi News: दिल्ली में टला नहीं बाढ़ का खतरा, फिर यमुना खतरे का निशान पार
दिल्ली में टला नहीं बाढ़ का खतरा, फिर यमुना खतरे का निशान पार---चौबीस घंटे में एक मीटर ऊपर आया पानी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी-शनिवार रात 8 बजे ओआरबी पर जलस्तर - 205.52 मीटर-चेतावनी स्तर - 204.50 मीटर-खतरे का स्तर -205.33 मीटर-निकासी स्तर - 206 मीटर-उच्चतम स्तर - 208.66 मीटर (13 जुलाई 2023)अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।दिल्ली में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। शनिवार को इस सीजन में तीसरी बार यमुना नदी का जलस्तर खतरे का निशान पार कर गया है। रात 8 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 205.52 मीटर दर्ज किया गया। चौबीस घंटे में यमुना का पानी करीब एक मीटर ऊपर आया है। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ी है, लेकिन निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गई है। शनिवार को हथनीकुंड बैराज से करीब 54 हजार क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से करीब 51 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि ओखला बैराज से करीब 55 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार रात 8 बजे तक जलस्तर घटकर 205.00 मीटर तक पहुंच सकता है। इसके बाद पानी नीचे जाने की उम्मीद बनी है। मौजूदा समय हथिनीकुंड से जितना पानी दिल्ली आ रहा, करीब उसी अनुपात में दिल्ली से पानी छोड़ा भी जा रहा है। प्रशासन अलर्ट मोड परयदि हथिनीकुंड बैराज से अधिक पानी छोड़ा गया तो दिल्ली में पानी बढ़ने की आशंका है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि तब दिल्ली से भी अधिक पानी छोड़ा जाएगा। जबतक एक साथ तीन लाख क्यूसेक या इसके आसपास पानी हथिनीकुंड बैराज से नहीं छोड़ा जाता तबतक दिल्ली बाढ़ से सुरक्षित रहेगी। हथनीकुंड से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंचने में करीब 48-50 घंटे लेता है।
#FloodThreatNotAvertedInDelhi #YamunaAgainCrossesDangerMark #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 30, 2025, 21:54 IST
Delhi News: दिल्ली में टला नहीं बाढ़ का खतरा, फिर यमुना खतरे का निशान पार #FloodThreatNotAvertedInDelhi #YamunaAgainCrossesDangerMark #VaranasiLiveNews
