Kangra News: सात ग्राम हेरोइन रखने पर पांच साल का कठोर कारावास

अदालत ने दोषी पर लगाया एक लाख रुपये जुर्मानाअदायगी न करने पर भुगतनी होगी एक साल की अतिरिक्त सजाअमर उजाला ब्यूरोधर्मशाला। सात ग्राम हेरोइन रखने के मामले में विशेष न्यायाधीश जसवंत सिंह की अदालत ने आरोपी अमनदीप को दोषी करार देते हुए पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।जिला न्यायवादी संजीव राणा के अनुसार मामला पुलिस थाना डमटाल से संबंधित है। पुलिस ने दिसंबर 2021 में भदरोया क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान अमनदीप के कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया था। जांच पूरी होने के बाद न्यायालय में चालान पेश किया गया।मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में 18 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। अदालत ने प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। इसके बाद उसे पांच साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

#FiveYearsOfRigorousImprisonmentForPossessionOfSevenGramsOfHeroin #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 28, 2026, 19:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सात ग्राम हेरोइन रखने पर पांच साल का कठोर कारावास #FiveYearsOfRigorousImprisonmentForPossessionOfSevenGramsOfHeroin #VaranasiLiveNews