Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ पांच किमी बरसाती नाले की होगी सफाई

पांच किमी आरसीसी बॉक्स ड्रेन की सफाई कराई जाएगी, 5.33 करोड़ रुपये होंगे खर्चअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण वाटिका चौक से दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) तक लेग-4 नाले का निर्माण कार्य अगले मानसून से पहले पूरा करने की तैयारी में है। वहीं, इसके निर्मित दूसरे भाग की सफाई कराने की तैयारी में है। जीएमडीए द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सीपीआर/एनपीआर के जंक्शन से रामप्रस्थ सोसाइटी सेक्टर-37डी तक करीब पांच किमी आरसीसी बॉक्स ड्रेन की डीसिल्टिंग कराई जाएगी। इस पर करीब 5.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे।जीएमडीए शहर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जुटा हुआ है। नालों की समय पर सफाई के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए गए हैं। जीएमडीए एक नया बरसाती नाला बनवा रहा है। इसे वाटिका चौक से एसपीआर होते हुए एनएच-48 तक बनाया जाना है। यह नाला न्यू गुरुग्राम के लिए के लिए महत्वपूर्ण है। लेग-4 वाटिका चौक से एनएच-48 (नरसिंहपुर के पास) तक लगभग पांच किलोमीटर लंबा है। जीएमडीए लेग चार को देखते हुए इस नालों को सफाई कराने जा रहा है। जीएमडीए ने टेंडर जारी कर दिया है। कार्य अलॉट होने के बाद ठेकेदार को तीन माह में काम पूरा करना होगा। नाले की सफाई होने से लेग चार का पानी एक्सप्रेसवे के साथ इस नाले से आगे चला जाएगा। -----सीपीआर/ एनपीआर जंक्शन से सेक्टर-37डी तक ड्रेन की सफाई कराई जानी है। उन्होंने बताया कि अन्य नालों की सफाई के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। - विक्रम सिंह, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए------------------------------------------औद्योगिक क्षेत्र में बंद नालों की होगी सफाई, टेंडर प्रक्रिया शुरूमानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में लंबे समय से जाम पड़े नालों की अब सफाई कराई जाएगी। यह काम हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से कराया जाएगा। विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पिछले करीब चार साल से आईएमटी क्षेत्र में नालों की नियमित सफाई नहीं हुई। इसके कारण कई नाले जाम हो गए हैं। सफाई कार्य चरणबद्ध तरीके से हर सेक्टर में किया जाएगा। सेक्टर-2 और 3 में लगभग 9.26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सेक्टर-3 के एक अन्य नाले की सफाई पर 14.88 लाख रुपये और सेक्टर-5 के नालों की सफाई पर करीब 14.94 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। एचएसआईआईडीसी के एजीएम राजीव गोयल ने बताया कि आईएमटी के सेक्टरों में नालों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द काम शुरू किया जाएगा। संवाद-------------------------------सेक्टर-66 डिस्पोजल की क्षमता बढ़ने से सीवर ओवरफ्लो से मिलेगी राहतगुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सेक्टर-66 स्थित अस्थायी सीवरेज डिस्पोजल की क्षमता बढ़ाने जा रहा है। इस पर करीब 18 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। इससे सीवर ओवरफ्लो से लोगों को राहत मिलेगी। जीएमडीए के अनुसार, सेक्टर-66 में अस्थायी सीवरेज डिस्पोजल के पंप की क्षमता बढ़ाई जानी है। इससे सेक्टरों में ओवरफ्लो की समस्या से राहत मिलेगी। जीएमडीए की ओर से इलेक्ट्रिक केबल के साथ मौजूद पंपिंग मशीनरी को बढ़ाने, पैनल बोर्ड समेत अन्य कराए जाने हैं। जीएमडीए इस कार्य को पांच माह में पूरा करना चाहता है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। सेक्टर-1 से 57 तक अलग-अलग साइज की मास्टर सीवर लाइन में रुकावट हटाने के लिए हाई पावर सुपर सकर मशीन को हायर करने जा रहा है। इससे सीवर लाइनों की सफाई में राहत मिलेगी। इस पर करीब 69.28 लाख खर्च आने का अनुमान है। इसके साथ ही जीएमडीए ने तीन चौकीदारों के साथ मास्टर सीवर लाइन की पेट्रोलिंग, निगरानी, मरम्मत और खराब मैनहोल ठीक करने समेत अन्य कार्य का अलग से टेंडर भी जारी किया है। ब्यूरो

#FiveKmOfStormwaterDrainAlongDwarkaExpresswayToBeCleaned #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 19:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ पांच किमी बरसाती नाले की होगी सफाई #FiveKmOfStormwaterDrainAlongDwarkaExpresswayToBeCleaned #VaranasiLiveNews