Chamoli News: पांच दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण कार्यशाला हुई संपन्न

पांच दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण कार्यशाला हुई संपन्नकर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में आयोजित पांच दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर डायट के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक स्तर को रूचि पूर्ण बनाने के उद्देश्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि अबेकस प्रशिक्षण कार्यशाला से नौनिहाल मानसिक गणित द्वारा संख्याओं को जोड़ने, घटाने, गुणा और भाग को आसानी से करने में महारत हासिल करेंगे। साथ ही छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास में भी सहायक होगा। प्रशिक्षण कार्यशाला में वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, बीरेंद्र सिंह कठैत, कमलेश मिश्र, बचन जितेला, नीतू सूद, योगेंद्र बर्त्वाल, गोपाल कपरूवाण सहित 45 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। संवाद

#Five-dayAbacusTrainingWorkshopConcludes #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 19:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: पांच दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण कार्यशाला हुई संपन्न #Five-dayAbacusTrainingWorkshopConcludes #VaranasiLiveNews