Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में नए सत्र की पहली सुबह, मंदिर में हुई मंगलकामना

कुलपति ने शिक्षकों व विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने का किया आह्वानसिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में मंगलवार को ग्रीष्मावकाश के बाद शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान और मंगलकामना के साथ किया गया। सत्र के पहले दिन विश्वविद्यालय परिसर स्थित भगवान शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन हुआ। विश्वविद्यालय परिवार ने नए सत्र के सफल संचालन के साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम कुलपति प्रो. कविता शाह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार, परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव, कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो. नीता यादव, विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. प्रकृति राय, वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सौरभ, शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. जितेंद्र कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे।पूजन के बाद कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं, उपलब्धियों और ज्ञान अर्जन का अवसर लेकर आया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों, अनुसंधान क्षमता और नवाचार की भावना को विकसित करना भी है।उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय पूर्वांचल में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य को अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। शिक्षकों की भूमिका विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने और उन्हें नई सोच के साथ आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है।कुलपति ने शिक्षकों से विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक और शोधपरक शिक्षण वातावरण विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देकर विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता के नए स्तर तक पहुंचाना है।उन्होंने संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से भी शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि ज्ञान, विज्ञान, शोध और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से विश्वविद्यालय क्षेत्र के विकास के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।कुलपति ने विश्वास जताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 विश्वविद्यालय परिवार के लिए नई ऊर्जा, नई उपलब्धियों और बेहतर परिणामों का वर्ष साबित होगा। विश्वविद्यालय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को और मजबूत करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा।यह जानकारी विश्वविद्यालय के सूचना जनसंपर्क अधिकारी और मीडिया प्रभारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने दी।

#FirstMorningOfTheNewSessionAtSiddharthUniversity:PrayersOfferedAtTheTempleForASuccessfulStart. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 03:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में नए सत्र की पहली सुबह, मंदिर में हुई मंगलकामना #FirstMorningOfTheNewSessionAtSiddharthUniversity:PrayersOfferedAtTheTempleForASuccessfulStart. #VaranasiLiveNews