काशी में पहली बार यूनानी गेम: 1.50 लाख के फाइबर ग्लास पोल से करेंगे टेक ओवर, रबर ग्राउंड से उछलेंगे खिलाड़ी

Varanasi News: काशी में पहली बार प्राचीन यूनानी खेल पोल वाॅल्ट की स्टेट लेवल ओपन चैंपियनशिप होगी। इससे पहले वाराणसी में जिला स्तरीय पोल वॉल्ट प्रतियोगिता खेली गई थी। लालपुर स्टेडियम में चार और पांच मई को सीनियर बालक-बालिकाओं की पोल वॉल्ट सहित एथलेटिक्स के कई गेम होंगे जिनमें 2000 खिलाड़ी हिस्सेदारी करेंगे। सेंथेटिक्स यानी कि रबर के ग्राउंड पर फाइबर ग्लास के पोल से लड़कियां तीन मीटर और लड़के 4.10 मीटर तक उछलेंगे। लेकिन इससे पहले तेज दौड़कर पोल से टेक ओवर भी करेंगे। इसी में सबसे ज्यादा पॉवर की जरूरत होती है। लालपुर स्टेडियम में पोल वॉल्ट कोच विनय सिंह ने बताया कि हिंदी में इसे बांस कूद कहते हैं। अमेरिका की ओर से 1896 में ओलंपिक में शामिल हुआ। पुरुषों का ओलंपिक रिकॉर्ड 6.22 मीटर और महिलाओं का 5.25 मीटर है। हम भी लड़कियों को इसके लिए धीरे-धीरे तैयार कर रहे हैं। महंगा खेल है इसलिए इधर दुर्लभ भी है। एक-एक पोल की कीमत डेढ़ लाख रुपये होती है। खिलाड़ियों के वजन के अनुसार हर पोल का वजन अलग-अलग तय होता है। जैसे कि लड़कियों का वजन 40 किलो है तो उसे 110 पॉन्ड या एलबीएस यानी कि 55 किलोग्राम का पोल चाहिए। वहीं लड़का इतने वजन का है तो उसे 130 पॉन्ड यानी कि 65 किलोग्राम का होना चाहिए।

#CityStates #Varanasi #UnaniGame #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 00:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काशी में पहली बार यूनानी गेम: 1.50 लाख के फाइबर ग्लास पोल से करेंगे टेक ओवर, रबर ग्राउंड से उछलेंगे खिलाड़ी #CityStates #Varanasi #UnaniGame #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews