Kullu News: मंडियोें में पहुंची टाइडमैन सेब की पहली खेप
भुंतर सब्जी मंडी में 110 रुपये प्रतिकिलो की लगी बोली अमीचंद भंडारी खराहल (कुल्लू)। जिले में अर्ली वैरायटी के सेब की खेप स्थानीय सब्जी मंडियों पहुंचनी शुरू हो गई है। भुंतर सब्जी मंडी में शनिवार को टाइडमैन किस्म के सेब की पहली खेप पहुंची। बागवानों को अर्ली वैरायटी सेब के उम्दा दाम मिल रहे हैं। टाइडमैन सेब की 110 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब सेे बोली लगी है। अच्छे दाम मिलने से बागवानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। पिछले साल सेब 90 से 95 रुपये प्रतिकिलो में बिका था। घाटी के बागवान अमित ठाकुर, चमन, ज्ञान ठाकुर, महेश कुमार और अनूप ने कहा कि मंडियों में अर्ली वैरायटी के सेब ने दस्तक दी है। सबसे पहले तैयार होने वाली किस्म टाइडमैन और रेड जून मंडियों में पहुंच रही है। हालांकि, इन किस्मों को बागवान पोलीनेशन के तौर पर अपने बाग में लगाते हैं। लिहाजा, इनका उत्पादन चुनिंदा बागवान ही कर रहे हैं। टाइडमैन किस्म का सेब स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि सेब की अर्ली वैरायटी टाइडमैन मंडियों में बिकने के लिए पहुंच रही है। इसके बागवानों को बेहतरीन दाम मिल रहे हैं। जिले में सेब का उत्पादन पिछले साल की अपेक्षा कम है। अभी तक टाइड मैन किस्म का किस्म जिले के निचले इलाकों में तैयार हो गया है। बागवान सेब की गुणवता, ग्रेडिंग और रंग पर विषेश ध्यान रखें। इससे मंडी में उम्दा कीमत मिलेंगी।--- राज कुमार,उप निदेशक बागवानी विभाग कुल्लूबाक्स अर्ली वैरायटी सेब के स्थानीय मंडियों में बहुत अच्छे दाम बागवानों को मल रहे है। भुंतर सब्जी मंडी में शनिवार को 110 रूपये टाईड मेन सेब की बोली लगी है। बेहतर दाम मिलने से बागवानों की आर्थिकी सुदृड़ हो रही है।---अक्षित, सचिव कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति विपणन बोर्ड ---00000000
#FirstBatchOfTidemanApplesArrivesInTheMarkets. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 17:33 IST
Kullu News: मंडियोें में पहुंची टाइडमैन सेब की पहली खेप #FirstBatchOfTidemanApplesArrivesInTheMarkets. #VaranasiLiveNews
