Sonipat News: पहले नोटिस, फिर चालान, जरूरत पड़ने पर वाहन होंगे जब्त
संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान चलाने की तैयारी की है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) जारी होने के बावजूद उसे नहीं लगाने वाले तथा अस्थायी, फर्जी या नियमों के विपरीत नंबर प्लेट का उपयोग करने वाले वाहन मालिक अब पुलिस की निगरानी में हैं। इसके साथ ही वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।अभियान के तहत पुलिस ने जिले की सभी वाहन डीलरशिप और एजेंसियों से ऐसे वाहनों का पूरा विवरण जुटा लिया है। जिनके वाहनों की हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट जारी हो चुकी है लेकिन अब तक उन्हें नहीं लगवाया है उनके डाटा के आधार पर संबंधित वाहन मालिकों को पहले नोटिस भेजे जाएंगे। निर्धारित समय सीमा के भीतर भी यदि वाहन पर एचएसआरपी नहीं लगाई गई तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान, वाहन जब्त करने सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि अस्थायी या फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग कई बार अपराधी अपनी पहचान छिपाने के लिए करते हैं। ऐसे मामलों में वाहनों का पता लगाना और अपराधों की जांच करना कठिन हो जाता है।उन्होंने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाहनों की प्रमाणिक पहचान सुनिश्चित करने के साथ चोरी हुए वाहनों की बरामदगी और आधुनिक निगरानी प्रणाली को भी अधिक प्रभावी बनाती है।ब्लैक फिल्म लगे वाहन भी कार्रवाई के दायरे मेंपुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभियान केवल नंबर प्लेट तक सीमित नहीं रहेगा। जिन वाहनों के शीशों पर नियमों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगी मिलेगी उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे जाएंगे और कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे।वर्जनयातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इनकी अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -ममता सिंह, पुलिस आयुक्त सोनीपत
#FirstANotice #ThenAChallan;VehiclesWillBeImpoundedIfNecessary. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 09, 2026, 17:31 IST
Sonipat News: पहले नोटिस, फिर चालान, जरूरत पड़ने पर वाहन होंगे जब्त #FirstANotice #ThenAChallan;VehiclesWillBeImpoundedIfNecessary. #VaranasiLiveNews
