Firozabad News: अधिवक्ता,बैनामा लेखकों ने निकाली बाइक रैली
फिरोजाबाद। ई-रजिस्ट्री और निबंधन मित्रों की तैनाती के विरोध में अधिवक्ताओं एवं बैनामा लेखकों ने बृहस्पतिवार को बाइक रैली निकाली। जिला मुख्यालय पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जब तक संशोधित आदेश जारी नहीं हो जाता तब तक कामबंद हड़ताल जारी रहेगी। 27 जून को तेज आंदोलन होगा।रेेवेन्यू बार एसोसिएशन और दस्तावेज लेखक संघ की ओर से सदर तहसील क्षेत्र में आंदोलन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह वीरेंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली सदर तहसील से प्रारंभ होकर नगला भाऊ चौराहा, सुभाष तिराहे, छिंगामल का बाग, सदर बाजार घंटाघर चौराहा, रसूलपुर थाने से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एडीएम को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया। इधर तीसरे दिन राजेंद्र प्रसाद यादव, विजेंद्र सिंह यादव, अम्बरीश कुलश्रेष्ठ ब्रजेश कुमार राठौर, कृष्णा शर्मा अनशन पर बैठे। 26 जून को अवकाश होने के कारण 27 जून को धरना जारी रहेगा। संचालन राकेश कुमार वर्मा एडवोकेट एवं गौरव वर्मा एडवोकेट ने किया। इस दौरान श्याम सिंह यादव, श्रीकृष्ण यादव, मुनेश पाल सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, अकरम अंसारी, विजय प्रकाश यादव, रत्नेश कुमार सिंह, पूरन सिंह निषाद, सुरेशचंद्र गुप्ता शामिल थे।
#FiroazabadNewsERejestryProtest #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 02:48 IST
Firozabad News: अधिवक्ता,बैनामा लेखकों ने निकाली बाइक रैली #FiroazabadNewsERejestryProtest #VaranasiLiveNews
