मातम में बदली खुशियां: ड्रोन पर निशाना साधते हुए बरात में हुई फायरिंग, एक की मौत, चार घायल

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लम्हेटा गांव में एक शादी समारोह के दौरान चली गोली ने खुशियों को मातम में बदल दिया। देर रात बारात में चली गोली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। लम्हेटा गांव में बरात के दौरान फायरिंग बांदा जिले के बराती धीरज केवट (50)की मौत हो गई। वहीं चार घायलों को सीएससी से कानपुर रेफर किया गया है। घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि पड़ोसी गांव से सुमित तिवारी बारात में शामिल होने आया था। वह ड्रोन पर निशाना बंदूक से लगा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसे रोका बंदूक जमीन पर रखते समय ही फायर हो गया।जिससे घटना हुई है। घटना में बांदा जिले के औगासी के धीरज केवट की मौत हुई है।

#CityStates #Fatehpur #Kanpur #UttarPradesh #FatehpurNews #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 06:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मातम में बदली खुशियां: ड्रोन पर निशाना साधते हुए बरात में हुई फायरिंग, एक की मौत, चार घायल #CityStates #Fatehpur #Kanpur #UttarPradesh #FatehpurNews #UpNews #VaranasiLiveNews