Rohtak News: दमकल कर्मियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी
रोहतक। हरियाणा अग्निशमन विभाग यूनियन ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए हड़ताल की चेतावनी दी है। यूनियन ने कहा कि 5 अगस्त तक मांगें पूरी न होने पर रोहतक के कर्मचारी 6, 7 और 8 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे। मंगलवार को दमकल केंद्र पर जिला प्रधान सोनू हुड्डा की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि 13 मई की वार्ता के परिपत्र अभी जारी नहीं हुए। मांगें न मानने पर हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी। मुख्य मांगों में फरीदाबाद अग्निकांड पीड़ितों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये सहायता और एक सरकारी नौकरी शामिल है। संवाद
#FirefightersThreatenToGoOnStrike. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 05, 2026, 04:56 IST
Rohtak News: दमकल कर्मियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी #FirefightersThreatenToGoOnStrike. #VaranasiLiveNews
