Ambala News: कब्रिस्तान में लगी आग दमकल ने पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला। अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे स्थित गांधी मैदान के सामने कब्रिस्तान में रविवार शाम को अचानक आग लग गई। सूखे सरकंडों की वजह से लपटें तेजी से फैल गईं। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बीसी बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी सुखबीर सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने पुलिस की मदद से 1 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक जांच के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
#FirefightersBroughtTheFireInTheCemeteryUnderControl #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 02:59 IST
Ambala News: कब्रिस्तान में लगी आग दमकल ने पाया काबू #FirefightersBroughtTheFireInTheCemeteryUnderControl #VaranasiLiveNews
