Kullu News: कुल्लू में फायर सप्ताह का आगाज

शहीद जवानों को किया गया याद सप्ताहभर होगा कार्यक्रमों का आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित फायर स्टेशन में 14 अप्रैल से अग्निशमन सप्ताह का आगाज हो गया। इस मौके पर अग्निशमन केंद्र कुल्लू में समारोह का आयोजन किया गया। केंद्र के प्रभारी प्रेम भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 14 अप्रैल 1944 में मुंबई बंदरगाह में हुई आग की घटना में शहीद जवानों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में 366 लोग मारे गए थे और उनमें 66 दमकल विभाग के जवान थे। आग को काबू पाने में एक सप्ताह का समय लग गया था। इस घटना को ध्यान में रखते हुए यह सप्ताह मनाया जाता है। इसी कड़ी में कुल्लू में भी एक सप्ताह तक जगह-जगह जागरूक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्कूल और अन्य सार्वजनिक स्थान शामिल होंगे, जहां दमकल विभाग के जवान आग की घटनाओं पर काबू पाने और इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। इस दौरान आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

#FireWeekBeginsInKullu #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 16:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: कुल्लू में फायर सप्ताह का आगाज #FireWeekBeginsInKullu #VaranasiLiveNews