Uttarakhand: राज्य के सभी भवनों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएस ने दिए निर्देश, विशेष सर्वे कराने के लिए कहा
मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने राज्य के सभी सरकारी और निजी भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सचिवों और जिलाधिकारियों को ऊंची इमारतों, ज्यादा भीड़ वाले क्षेत्रों, तंग गलियों में स्थित भवनों और जिन परिसरों में निकासी के सुरक्षित रास्ते नहीं हैं, उनका विशेष सर्वे करने को कहा है। जिलाधिकारी अपने-अपने जनपद में संवेदनशील भवनों और क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य आग लगने की संभावित घटनाओं को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सभी विभागों में सेफ्टी ऑडिट जरूरी मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सर्वे के बाद जहां भी कमी मिले, वहां अग्नि सुरक्षा मानकों को तुरंत लागू किया जाए। ये भी पढे़ंUttarakhand:देहरादून के कई थानों को बम से उड़ने की धमकी,इंस्टाग्राम ID से की पोस्ट वायरल, मसूरी तक अलर्ट इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि आग जैसी घटनाओं से जनहानि और नुकसान को रोका जा सके।
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #FireSafety #FireSafetyAudits #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 14:55 IST
Uttarakhand: राज्य के सभी भवनों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएस ने दिए निर्देश, विशेष सर्वे कराने के लिए कहा #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #FireSafety #FireSafetyAudits #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
