Chamoli News: अग्निकांड से निपटने की तैयारियों को परखा
फोटोज्योतिर्मठ। आग लगने की घटना व आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से एनटीपीसी तपोवन में मॉकड्रिल की गई। इसमें एनटीपीसी व सेना सहित अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया। एनटीपीसी तपोवन टाउनशिप परिसर में 'म्यूचुअल एंड स्कीम' के तहत इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों व विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करना और संसाधनों के उपयोग को सुनिश्चित करना था। इस दौरान एक काल्पनिक अग्निकांड के तहत विभिन्न एजेंसियों के त्वरित रिएक्शन को देखा गया। इसमें भारतीय सेना के विभिन्न अंगों, एनटीपीसी तपोवन के सुरक्षा विभाग, अग्निशमन दल, चिकित्सा विभाग आदि ग्रुप के कुल 212 अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न विभागों व एजेंसियों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
#FirePreparednessTested #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 17:13 IST
Chamoli News: अग्निकांड से निपटने की तैयारियों को परखा #FirePreparednessTested #VaranasiLiveNews
