कनावनी में आग: जल गए अरमान, राख में तब्दील हो गए सपने, किसी के बच्चों की फीस राख, खाने तक के पड़ गए लाले

गाजियाबाद के कनावनी स्थित झुग्गियों में लगी आग की लपटों के साथ वहां के निवासियों के अरमान और भविष्य जलकर राख हो गए। प्रशासन और लोगों की नजरों में यह महज झुग्गियां थी लेकिन यहां रहने वाले लोगों का यह घरौंदा था, जहां सबने भविष्य के सपने संजोए थे। कई साल में पाई-पाई जोड़कर बेटी की शादी के लिए रखे गए रुपये तक जलकर स्वाह हो गए। वहीं, इन लोगों की पहचान किसी की गठरी में तो किसी का डब्बे में रखी थी, जो आग में जल गए। भयंकर आग गरीबी के बीच बच्चों की शिक्षा के लिए जमा पैसे तो बेटियों की शादी के लिए जुटाए अर्थ और सामान सब कुछ लील गया। यहां रहने वाले लोग अब इस चिंता में हैं कि अपने गांव लौटें भी तो कैसे, आग ने उनकी पहचान (आधार कार्ड) तक जला दी है।

#CityStates #Ghaziabad #Accident #UpFireService #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 07:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कनावनी में आग: जल गए अरमान, राख में तब्दील हो गए सपने, किसी के बच्चों की फीस राख, खाने तक के पड़ गए लाले #CityStates #Ghaziabad #Accident #UpFireService #VaranasiLiveNews