Una News: जंगल में भड़की आग, 20 लाख की संपत्ति राख होने से बचाई

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र के गांव खरोह में रविवार को जंगल में आग भड़क उठी, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से रिहायशी मकानों की ओर बढ़ने लगी लेकिन चिंतपूर्णी फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इस घटना में करीब पांच हजार रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की तत्परता से लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया। फायर इंचार्ज शंकर दास, हवलदार राकेश कुमार और ड्राइवर धर्मवीर सिंह ने टीम के साथ तुरंत कार्रवाई करते हुए आग को रिहायशी क्षेत्र तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। संवाद

#UnaNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 23:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Una news hp news



Una News: जंगल में भड़की आग, 20 लाख की संपत्ति राख होने से बचाई #UnaNewsHpNews #VaranasiLiveNews